सोशल मीडिया पर दोस्ती, फिर शादी...कानपुर के बिजनेसमैन ने खुद को कुंवारा बताकर थाईलैंड की महिला के साथ ये क्या किया!
कानपुर पुलिस ने थाईलैंड की महिला से धोखाधड़ी और 60 लाख रुपये ऐंठने के आरोप में कारोबारी इरफान को गिरफ्तार किया है.
ADVERTISEMENT

kanpur
कानपुर में थाईलैंड की एक महिला की शिकायत पर पुलिस ने कारोबारी मोहम्मद इरफान को गिरफ्तार किया है. महिला ने आरोप लगाया है कि इरफान ने खुद को अविवाहित बताकर उससे शादी की. इसके बाद अलग-अलग कारोबारी जरूरतों के नाम पर उससे करीब 60 लाख रुपये लिए. महिला का आरोप है कि पैसे वापस मांगने पर उस पर भारत आकर साथ रहने और इस्लाम धर्म अपनाने का दबाव बनाया गया.
