UP Rajya Sabha Election: अखिलेश यादव ने अपने तीसरे प्रत्याशी को लेकर लिया बड़ा फैसला, अब ये वजह आई सामने
Samajwadi Party Rajya Sabha candidate: राज्यसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने बड़ा फैसला लेते हुए तीसरा उम्मीदवार न उतारने का ऐलान किया है. अखिलेश यादव ने वोटों के गणित और क्रॉस वोटिंग के खतरे को देखते हुए यह कदम उठाया. सपा की ओर से रामगोपाल यादव और धनराज नाथवानी ने केवल दो सीटों पर नामांकन दाखिल किया है.
ADVERTISEMENT

राज्यसभा के नंबर गेम में नहीं उलझेगी समाजवादी पार्टी.
Akhilesh Yadav Rajya Sabha election: उत्तर प्रदेश में होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर जारी गहमागहमी के बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बड़ा फैसला लिया है. सपा ने राज्यसभा चुनाव में अपना तीसरा उम्मीदवार न उतारने का निर्णय किया है. लंबे समय से तीसरे प्रत्याशी के नाम को लेकर लगाई जा रही अटकलों पर अब विराम लग गया है. अखिलेश यादव ने वोटों के सियासी समीकरण और क्रॉस वोटिंग के जोखिम को देखते हुए यह सेफ गेम खेला है.
