वाराणसी: हॉस्टल के बेड पर अकड़ी मिली यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर गौतम की बॉडी, कमरे में मिला ये सब सामान, आखिर क्या हुआ?
Dr Gautam Shubhankar Death: वाराणसी के रोहनिया स्थित हेरिटेज इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस के 42 वर्षीय यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर गौतम शुभांकर अपने हॉस्टल के कमरे में मृत पाए गए. AIIMS से पढ़े डॉक्टर गौतम ने एनेस्थीसिया का ओवरडोज लेकर जान दे दी. कमरे से सिरिंज और दवाइयां बरामद हुई हैं. पुलिस मामले की फॉरेंसिक जांच कर रही है.
ADVERTISEMENT

कमरे में बेड पर अकड़ी मिली डॉक्टर गौतम की बॉडी
Varanasi Hospital Dr Gautam Shubhankar Death Case: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. रोहनिया थाना क्षेत्र स्थित हेरिटेज इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस के 42 वर्षीय यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर गौतम शुभांकर की अपने हॉस्टल के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. साथी डॉक्टरों और पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, उन्होंने एनेस्थीसिया का ओवरडोज लेकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली.
