यूपी: माता प्रसाद पांडे से मुलाकात के बाद गर्माई राजनीति, क्या अखिलेश के साथ जाएंगे संजय निषाद? जानिए इनसाइड स्टोरी
UP Politics News: यूपी तक के विशेष शो 'आज का यूपी' में देखिए कैसे शिवपाल यादव ने लोहिया ट्रस्ट का अध्यक्ष पद अखिलेश यादव को सौंप दिया है. साथ ही जानिए निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद के बगावती तेवरों और उनके एनडीए छोड़ने के कयासों की पूरी इनसाइड स्टोरी.
ADVERTISEMENT

संजय निषाद की माता प्रसाद पांडे से मुलाकात के बाद गर्माई राजनीति
UP Politics News: उत्तर प्रदेश की राजनीति में दो बड़ी हलचल देखने को मिल रही हैं. पहली हलचल समाजवादी परिवार और पार्टी से जुड़ी है, जहां सालों पुराने पारिवारिक विवाद के बाद लोहिया ट्रस्ट की कमान फिर से अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के पास आ गई है. दूसरी ओर, NDA के अहम सहयोगी और कैबिनेट मंत्री संजय निषाद के बगावती सुरों ने बीजेपी के लिए नई सिरदर्दी खड़ी कर दी है. 'आज का यूपी' शो में वरिष्ठ पत्रकार कुमार अभिषेक ने इन दोनों मुद्दों पर विस्तार से बात की और पूरे मामले को आसान तरीके से समझाया.
