मेरठ में रुस्तम फिल्म जैसी चौंकाने वाली कहानी, यहां पत्नी ने एक स्टेप बढ़कर कर दिया ये बड़ा कांड

Meerut murder case: यूपी के मेरठ में मुस्कान ने बॉयफ्रेंड संग मिलकर अपने पति सौरभ की हत्या कर दी. जो लंदन से अपनी पत्नी का बर्थडे मनाने लौटा था और मर्चेंट नेवी में काम कर रहा था. पहले मारा फिर लाश को एक ड्रम में डालकर उसे सीमेंट के घोल से पैक कर दिया. पुलिस ड्रम को ड्रिल मशीन से तोड़कर लाश बाहर निकाली है.

ADVERTISEMENT

मेरठ में हत्या का एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है.
मेरठ में हत्या का एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है.
Google CTA

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक खौफनाक कत्ल की गूंज पूरे देश में सुनाई दे रही है. लंदन से घर लौटे मर्चेंट नेवी ऑफिसर सौरभ राजपूत को उनकी पत्नी मुस्कान रस्तोगी ने अपने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर मौत के घाट उतार दिया. हत्या का तरीका इतना डरावना था कि पुलिस भी केस के बारे में जानकर सन्न रह गई.