शादी तक पहुंचने से पहले ही खत्म हो गई 27 साल के निलेश और 30 साल की अनामिका की प्रेम कहानी, लखनऊ अग्निकांड में उजड़ गया सब कुछ

Lucknow fire incident: लखनऊ के अलीगंज अग्निकांड ने शादी के बंधन में बंधने जा रहे नीलेश और अनामिका के सपनों को हमेशा के लिए राख कर दिया. एक ही संस्थान में काम करने वाले इस प्रेमी जोड़े की प्रेम कहानी शादी तक पहुंचने से पहले ही खत्म हो गई.

ADVERTISEMENT

लखनऊ अग्निकांड में निलेश और अनामिका की मौत
लखनऊ अग्निकांड में निलेश और अनामिका की मौत
google news

Lucknow fire Nilesh Anamika love story: लखनऊ के अलीगंज इलाके में सोमवार को लगी भीषण आग ने कई परिवारों के सपनों को भी पूरी तरह से राख कर दिया है. ऐसे ही एक दर्दनाक कहानी 27 साल के निलेश और 30 साल की अनामिका की भी समाने आई है. दोनों की ही जल्द विवाद के बंधन में बंधने वाले थे, लेकिन जिन हाथों में कुछ महीने बाद शादी की मेहंदी सजने वाली थी वे हाथ अब हमेशा के लिए सूने हो गए हैं. दोनों की प्रेम कहानी शादी के मुकाम तक पहुंचने से पहले ही बेहद दर्दनाक तरीके से खत्म हो गई.