'बेटी पिता के बगल सो रही थी, तभी अचानक चली गोली', लखनऊ के मानवेंद्र हत्याकांड में मृतक की बहन ने बताया हत्या वाले दिन क्या हुआ था

Lucknow Manvendra Singh Murder Case: लखनऊ के सनसनीखेज मानवेंद्र सिंह हत्याकांड में चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं. आरोपी बेटे अक्षत से पूछताछ जारी है, जबकि चश्मदीद बेटी और मृतक की बहन के बयान ने मामले को और उलझा दिया है. आखिर परिवार के भीतर ऐसा क्या हुआ कि बेटे ने सोते पिता पर गोली चला दी?

ADVERTISEMENT

Lucknow Manvendra Singh Murder Case
Lucknow Manvendra Singh Murder Case
google news

Lucknow Manvendra Singh Murder Case: लखनऊ में हुए मानवेंद्र सिंह हत्याकांड ने हर किसी को हैरान कर दिया है. इस मामले में आरोपी बेटे अक्षत प्रताप सिंह से पूछताछ जारी है. घटना को लेकर हर पल नए अपडेट्स सामने आ रहे हैं, जिससे मामला और पेचीदा होता जा रहा है. इस हत्याकांड ने लोगों के मन में कई सवाल खड़े कर दिए हैँ. पिता की हत्या करने के बाद बेटी के बर्ताव को लेकर भी कई सवाल पूछे जा रहे हैं. इन सब के बीच अब मामले में हमारे सहयोगी आज तक ने मृतक मानवेंद्र की बहन यानी आरोपी की बुआ सरला से बात की है. मानवेंद्र की बहन ने इस घटना को लेकर कई चौंकाने वाली बातें बताई हैं. उन्होंने बताया कि जिस भाई ने अपनी बहनों के लिए पिता जैसा फर्ज निभाया और उनका कन्यादान किया उसी के बेटे ने घर के चिराग को बुझा दिया. सरल ने और क्या क्या बताया विस्तार से पढ़ें इस खबर में...