पूर्व भाजपा नेत्री के बेटे के अश्लील वीडियो वायरल, विदेशी साइटों तक पहुंचे, आरोपी जीजा गिरफ्तार

पूर्व भाजपा नेता के बेटे के 100 से अधिक अश्लील वीडियो ऑनलाइन लीक हुए और विदेशी वेबसाइटों तक भी पहुंचे. मैनपुरी में आरोपी पत्नी का जीजा गिरफ्तार.

ADVERTISEMENT

Mainpuri viral video, BJP leader son video leak, Neeraj Gupta arrest, foreign porn sites video, Shubham Gupta MMS, Mainpuri scandal, BJP neta son viral video
प्रतीकात्मक तस्वीर.
Google CTA

पूर्व भाजपा नेत्री के बेटे शुभम गुप्ता के कई आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के मामले में पुलिस ने पहली गिरफ्तारी कर ली है. वायरल वीडियो को फैलाने के आरोप में कोतवाली पुलिस ने शुभम की पत्नी शीतल गुप्ता के जीजा नीरज गुप्ता को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया. 

जांच में सामने आए चौंकाने वाले खुलासे 

इस मामले में पीड़िता ने शुभम गुप्ता की पत्नी शीतल, उसकी बहन खुशबू और जीजा नीरज गुप्ता के खिलाफ IT एक्ट और कई धाराओं में FIR दर्ज कराई थी. पुलिस जांच में नीरज गुप्ता के मोबाइल से ही अश्लील वीडियो वायरल होने की पुष्टि हुई है. 

विदेशी साइटों पर भी अपलोड हुए वीडियो 

पुलिस सूत्रों के मुताबिक वायरल वीडियो की संख्या 100 से अधिक है और इनमें से कई वीडियो विदेशी पोर्न वेबसाइट्स पर भी अपलोड किए गए हैं. पुलिस ने सख्त चेतावनी दी है कि यदि किसी के मोबाइल में ये वीडियो पाए गए या ट्रांसफर किए गए, तो उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई हो सकती है.

नीरज का वीडियो भी वायरल 

नीरज गुप्ता का एक अलग वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह गली में खड़े होकर भीड़ को अपने मोबाइल पर अश्लील वीडियो दिखा रहा है. यही वीडियो पुलिस की कार्रवाई का अहम आधार बना और उसे गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया गया. 

आगे की जांच जारी 

पुलिस इस केस में अन्य आरोपियों के मोबाइल, लैपटॉप जब्त कर चुकी है और उन्हें FSL (आगरा) भेजा जाएगा. कुछ स्थानीय पत्रकारों से भी पूछताछ की गई, लेकिन पुख्ता सबूत न मिलने के कारण उन्हें छोड़ा गया.

यह भी पढ़ें: 

मैनपुरी MMS केस: जिस युवक के 130 अश्लील वीडियो हुए वायरल उसकी पत्नी और प्रेमिका दोनों ने दर्ज कराई FIR