पिता के कत्ल के बाद इंस्टाग्राम लॉक, दोस्त को कॉल किया और फिर रची लाश ठिकाने लगाने की साजिश, मानवेंद्र हत्याकांड में नया खुलासा 

लखनऊ के आशियाना इलाका में पिता मानवेंद्र की हत्या के बाद आरोपी भाई-बहन ने पकड़े जाने से बचने की हर मुमकिन कोशिश की थी. हत्या के बाद दोनों का इंस्टाग्राम प्राइवेट करना, भाई का दोस्त को फोन करना और बहन का सामान्य तरीके से स्कूल जाकर परीक्षा देना, पुलिस अब इन कड़ियों को जोड़कर पूरी साजिश का पर्दाफाश कर रही है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का आशियाना इलाका इन दिनों काफी चर्चा में है. पुलिस मानवेंद्र हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में जुटी हुई है. पुलिस की रडार पर मानवेंद्र सिंह के बेटे अक्षत और बेटी कृति है. जांच में सामने आया है कि वारदात के बाद दोनों भाई-बहन का व्यवहार बेहद चौंकाने वाला था.