नए साल 2026 में मायावती ऐसे करवाएंगी BSP की धुंआधार वापसी? टिकीं सबकी नजर!

Mayawati Bsp Strategy 2026: 2026 को मायावती ने बसपा के संगठन को फिर से मजबूत करने और पंचायत चुनाव के जरिए 2027 की तैयारी के अहम साल के रूप में तय किया है. संसद में प्रतिनिधित्व खत्म होने की चुनौती के बीच वह दलित-मुस्लिम समीकरण और ‘एकला चलो’ नीति से पार्टी को दोबारा खड़ा करने की कोशिश में जुटी हैं.

ADVERTISEMENT

मायावती का प्लान
मायावती का प्लान
Google CTA

साल 2025 के खत्म होते ही उत्तर प्रदेश की राजनीति में नई सरगर्मियां शुरू हो गई हैं. बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती के लिए 2026 बेहद अहम माना जा रहा है. पार्टी इसे सिर्फ एक और साल नहीं, बल्कि 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले संगठन को फिर से खड़ा करने का मौका मान रही है.