शख्स की पीठ पर सटाई मशीन और बोले- अभी बता देगी...बाग्लादेशी हो या इंडियन, गाजियाबाद पुलिस कारनामा हुआ वायरल

Ghaziabad News: कौशांबी थाने के प्रभारी अजय शर्मा का मशीन से नागरिकता जांच वाला वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की पूछताछ के तरीके पर सवाल खड़े हो गए हैं. पुलिस ने इसे दबाव बनाने की सामान्य पूछताछ बताया है और थाना प्रभारी को भविष्य में ऐसा न करने की चेतावनी दी गई है.

ADVERTISEMENT

गाजियाबाद पुलिस का वीडयो वायरल
गाजियाबाद पुलिस का वीडयो वायरल
Google CTA

Gaziabad Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों कौशांबी थाना प्रभारी निरीक्षक अजय शर्मा का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो ने पुलिस के काम के तरीके को लेकर नई बहस छेड़ दी है. दरअसल वायरल वीडियो में थाना प्रभारी एक व्यक्ति की पीठ पर कोई मशीन लगाकर उसकी 'नागरिकता' जांचने की बात कहते नजर आ रहे हैं. वीडियो देखा में जा सकता है कि सबसे पहले वो एक महिला और बुजुर्ग इंसान से पूछते हैं कि वो कहां के रहने वाले हैं. इसपर बो बताते हैं कि वो बिहार के अररिाया जिले के हैं.