मेरठ: पत्नी ने अपने ही घर कराई चोरी, ऐसे बनाया पूरा प्लान...अब पुलिस ने सास-साला समेत पूरे परिवार को किया गिरफ्तार!
यूपी के मेरठ में 30 लाख की चोरी के खुलासे ने सबको चौंका दिया है. दरअसल, यहां एक कपड़ा व्यापारी के घर उसके ससुराल वालों ने ही चारी की घटना को अंजाम दे दिया. पुलिस ने अब मामले का खुलासा करते हुए सभी आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है.
ADVERTISEMENT

Meerut News
उत्तर प्रदेश के मेरठ में पुलिस ने एक कपड़ा व्यवसायी के घर हुई 30 लाख रुपये की चोरी की घटना का खुलासा किया है. पुलिस ने अनुसार ये चोरी किसी चोर ने नहीं बल्कि व्यापारी की पत्नी ने ही की थी. पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए व्यापारी की पत्नी, उसकी सास, उसके साले और साले के साले समेत कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के इस खुलासे से अब इलाके में हर कोई हैरान है. क्या है पूरा ये मामला चलिए जानते हैं इस खबर में.