पत्नी ने बेरहमी से पति को मारा, हाथ-गर्दन ले गया प्रेमी; फिर शव के साथ क्या करती रही थी मुस्कान, बड़ा खुलासा

Meerut Drum Murder: जब सौरभ लंदन में अपने करियर को संवारने में लगा था, तभी उसकी पत्नी मुस्कान का प्रेमी साहिल शुक्ला से अफेयर शुरू हो गया. दोनों सिर्फ इश्क में ही नहीं पड़े बल्कि ड्रग्स के आदी भी हो गए. हत्या की रात भी दोनों ने सिगरेट में ड्रग्स लेकर सौरभ की बेरहमी से हत्या कर दी.

ADVERTISEMENT

मेरठ में चौंकाने वाली हत्या में हुआ नया खुलासा.
मेरठ में चौंकाने वाली हत्या में हुआ नया खुलासा.
google news

Meerut Drum Murder Case: उत्तर प्रदेश के मेरठ में दिल दहला देने वाले ‘ड्रम मर्डर केस’ में हर पल नए खुलासे हो रहे हैं. लंदन से लौटे मर्चेंट नेवी ऑफिसर सौरभ राजपूत की हत्या का जो सच सामने आया है, उसने पुलिस को भी हैरान कर दिया है. जब सौरभ लंदन में अपने करियर को संवारने में लगा था, तभी उसकी पत्नी मुस्कान का प्रेमी साहिल शुक्ला से अफेयर शुरू हो गया. दोनों सिर्फ इश्क में ही नहीं पड़े बल्कि ड्रग्स के आदी भी हो गए. हत्या की रात भी दोनों ने सिगरेट में ड्रग्स लेकर सौरभ की बेरहमी से हत्या कर दी.