'मैं अनपढ़ नहीं, सब इंस्पेक्टर हूं...', आपत्तिजनक रील और चैट के आरोपों पर पहली सामने आई अनु कॉलिस, रो-रोकर बयां किया दर्द
SI Anu Collis Controversy: मेरठ में कथित आपत्तिजनक रील बनाने के आरोप में निलंबित महिला दारोगा अनु कॉलिस पहली बार कैमरे के सामने आई हैं. उन्होंने रोते हुए अपने ऊपर लगे आपत्तिजनक चैट और अन्य आरोपों को झूठा बताया और कहा कि सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने बिना जांच किए उनकी छवि और करियर को बर्बाद कर दिया.
ADVERTISEMENT

मेरठ: रील विवाद पर पहली बार कैमरे के सामने आईं निलंबित दारोगा अनु
Meerut Lady Sub Inspector Anu Collis Suspended: उत्तर प्रदेश के मेरठ में कथित आपत्तिजनक वीडियो और रील बनाने के मामले में निलंबित की गई महिला दारोगा अनु कॉलिस पहली बार सार्वजनिक रूप से कैमरे के सामने आई हैं. सोशल मीडिया पर लाइव आकर उन्होंने न सिर्फ अपनी सफाई दी, बल्कि अपने ऊपर लगे आरोपों को लेकर गहरा दर्द और बेबसी भी जाहिर की. अनु ने कहा कि इस विवाद ने उन्हें मानसिक रूप से पूरी तरह तोड़ दिया है और वे डिप्रेशन के दौर से गुजर रही हैं.
