मुरादाबाद: मदरसा प्रबंधन ने लड़की के सामने रखी 'वर्जिनिटी टेस्ट' कराने शर्त!...पिता ने किए कई और चौंकाने वाले खुलासे, जानें क्या है पूरा मामला
Muradabad news: मुरादाबाद के पाकबड़ा में जामिया असानुल बनात गर्ल्स मदरसा प्रबंधन पर एक पिता ने गंभीर आरोप लगाए. उनका कहना है कि मदरसा प्रबंधन ने उनकी 13 वर्षीय बेटी को बदनाम किया, उसकी पढ़ाई रोकने की धमकी दी और टीसी के लिए अवैध वसूली की. वहीं, अब पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
ADVERTISEMENT

Muradabad news
Muradabad news: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां पाकबड़ा स्थित जामिया असानुल बनात गर्ल्स मदरसा के प्रबंधन पर एक व्यक्ति ने गंभीर आरोप लगाए हैं. शख्स का आरोप है कि मदरसा प्रशासन ने उनकी 13 वर्षीय नाबालिग बेटी के कैरेक्टर पर झूठे और शर्मनाक इल्जाम लगाए है. पीड़ित पिता का कहना है इससे उनकी बेटी की जिंदगी तबाह हो गई है. बतौर पिता मदरसा के प्रबंधन उनकी बेटी को बदनाम करने और उसकी पढ़ाई रोकने के लिए साजिश रची. यही नहीं पिता ने ये भी दावा किया कि बेटी को अगली क्लास में एडमिशन देने से पहले उसकी वर्जिनिटी (मेडिकल) टेस्ट कराने की शर्त रख दी गई.