योगी की रैली में जयंत चौधरी के मुस्लिम विधायक को रोका, फिर जो हुए वो Viral हो गया!

मुजफ्फरनगर में आयोजित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रैली के दौरान आरएलडी विधायक गुलाम मोहम्मद को मंच पर जाने से रोकने का वीडियो वायरल हो गया है, जिसे बाद में प्रशासन ने 'मिसअंडरस्टैंडिंग' करार दिया. इसके साथ ही, रिपोर्ट में वोटर लिस्ट से लाखों नाम कटने के आंकड़ों पर भी चर्चा की गई है, जिसने राज्य में सियासी सरगर्मी बढ़ा दी है.

ADVERTISEMENT

यूपी न्यूज
यूपी न्यूज
google news

पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सियासत में इन दिनों रैलियों और शक्ति प्रदर्शन का दौर जारी है. सोमवार को मुजफ्फरनगर में आयोजित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और कौशल विकास मंत्री कपिल देव अग्रवाल के 'रोजगार मेले' में उस वक्त अजीब स्थिति पैदा हो गई, जब राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के एक विधायक को पुलिस ने मंच पर जाने से रोक दिया. यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और गठबंधन के भीतर 'प्रोटोकॉल' और 'सम्मान' को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं.