नोएडा: रेड लाइट पर गाड़ी खड़ी कर चला गया बीयर लेने, उसके बाद जो कुछ हुआ उसका वीडियो हो गया वायरल

Noida Viral Video: नोएडा में एक युवक ने रेड लाइट पर कार खड़ी कर बीयर लेने चला गया, जिससे ट्रैफिक जाम हो गया. वायरल वीडियो पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चालान काटा.

ADVERTISEMENT

नोएडा में युवक ने रेड लाइट पर कार खड़ी कर बीयर लेने चला गया, जिससे ट्रैफिक जाम हो गया और वीडियो वायरल हुआ
तस्वीर- स्क्रीन ग्रैब
google news

Noida Viral Video: उत्तर प्रदेश के नोएडा से एक अजीबो-गरीब वीडियो वायरल हो रहा है. खास बात है कि ये वीडियो किसी स्टंटबाजी या फिर लड़ाई का नहीं बल्कि सबसे अलग है. इस वायरल वीडियो में साफतौर पर देखा जा सकता है कि किस तरह एक कार चालक ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ा रहा है. लेकिन फिर भी उसे कोई फर्क नहीं पड़ता और वो अपने मस्ती में डूबा हुआ है. वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले में सुध लेते हुए कार्रवाई की है.