Pahalgam Attack: नेपाल के रास्ते आई सीमा हैदर को वापस जाना होगा पाकिस्तान ? आ गया बड़ा अपडेट
Will Seema Haider go back to Pakistan: साल 2023 में नेपाल के रास्ते से अवैध तरीके से भारत की सीमा में प्रवेश करने वाली सीमा हैदर नोएडा के सचिन की पत्नी और उनके बच्चे की मां बन चुकी हैं.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: सीमा हैदर और सचिन.
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत ने देश में आए सभी पाकिस्तानियों का वीजा रद्द कर दिया है. भारत ने उन्हें तत्काल प्रभाव से 48 घंटे के भीतर देश छोड़ने का हुक्म दिया है. भारत ने पाकिस्तान के साथ सबसे पुराने सिंधु जल संधि को तोड़कर उनका हुक्का-पानी भी बंद कर दिया है. अब सोशल मीडिया पर लोग ये सवाल कर रहे हैं कि नोएडा में रह रही सीमा हैदर का क्या होगा?
