10 नदियों का जल, 500 यात्री और 22 दिन का सफर... PM मोदी के जन्मदिन पर काशी से वडनगर तक क्या-क्या होगा?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर बीजेपी 17 सितंबर से सेवा संकल्प अभियान शुरू करेगी. काशी से वडनगर तक 22 दिवसीय बाइक यात्रा निकलेगी. इसमें 500 यात्री शामिल होंगे. यात्रा यूपी के 50 जिलों से गुजरेगी. एनडीए के कई बड़े नेता काशी कार्यक्रम में शामिल होंगे. 10 नदियों के जल से जलाभिषेक भी होगा.
ADVERTISEMENT

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर बीजेपी देशभर में सेवा संकल्प अभियान शुरू करने जा रही है. इसकी शुरुआत आज यानी 17 सितंबर से होगी. इस मौके पर प्रधानमंत्री की कर्मभूमि काशी से उनकी जन्मभूमि वडनगर तक विशेष बाइक यात्रा निकाली जाएगी. यात्रा को वाराणसी के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर से रवाना किया जाएगा.
