अपर्णा यादव के मुंह बोले भाई ने बता दिया अस्पताल जाने से पहले इस हालात में मिले थे प्रतीक यादव, अपर्णा को लेकर ये जानाकारी!
Prateek Yadav Death News Update: प्रतीक यादव की मौत को लेकर अब नया दावा सामने आया है. अपर्णा यादव के मुंह बोले भाई ने बताया कि प्रतीक यादव किचन में गिरे हुए मिले थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया. इस खुलासे के बाद मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. विस्तार से जानिए पूरी कहानी.
ADVERTISEMENT

Prateek Yadav Death News Update
सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के सबसे छोटे बेटे प्रतीक यादव की मौत के बाद हर जगह यहीं सवाल उठ रहा है कि आखिर इतनी कम उम्र में उनकी मौत कैसे हो गई. इसी बीच अपर्णा यादव के मुंह बोले भाई ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने यूपी तक से खास बातचीत में बताया है कि प्रतीक यादव किचन में गिर गए थे और उन्हें इसी हालात में अस्पताल ले जाया गया था. प्रतीक यादव की मौत के बीच अपर्णा यादव के इस बयान ने हलचल तेज कर दी है.