राजनीति से दूरी, रियल एस्टेट में बड़ा नाम....कौन हैंअखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव? जानें उनकी जिंदगी से जुड़ी खास बातें
Who was Prateek Yadav: समाजवादी पार्टी के संस्थापक दिवंगत मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का बुधवार सुबह निधन हो गया. 38 वर्षीय प्रतीक फिटनेस और रियल एस्टेट कारोबार से जुड़े थे. उनकी पत्नी अपर्णा यादव भाजपा नेता हैं. इस दुखद खबर से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है.
ADVERTISEMENT

Prateek Yadav Death News
Prateek Yadav Death News: समाजवादी पार्टी के संरक्षक रहे दिवंगत मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का बुधवार को निधन हो गया. वह 38 वर्ष के थे और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सौतेले भाई थे. प्रतीक यादव को बुधवार सुबह लखनऊ के सिविल अस्पताल ले जाया गया था जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. वह लंबे समय से राजनीति से दूर रहकर अपने व्यवसाय पर ध्यान दे रहे थे.