प्रतीक यादव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट से जुड़ी बड़ी खबर आई सामने, हार्ट और विसरा को रखा गया सुरक्षित
Prateek Yadav Death Update: प्रतीक यादव की मौत मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट से जुड़ी बड़ी जानकारी सामने आई है. सूत्रों के मुताबिक उनके शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं, जबकि हार्ट और विसरा को सुरक्षित रखा गया है. मामले में अब फॉरेंसिक जांच भी शुरू हो गई है.
ADVERTISEMENT

Prateek Yadav Death Update
सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव के अचानक मौत के मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पोस्टमार्टम में प्रतीक यादव के शरीर पर किसी प्रकार के चोट का निशान नहीं मिला है. इसके अलावा प्रतीक यादव का विसरा और हार्ट सुरक्षित रखा गया है. कहा जा रहा है कि जांच एजेंसियां मेडिकल एंगल और स्वास्थ्य संबंधी परिस्थितियों को ज्यादा गंभीरता से देख रही है. इसके अलावा अब मामले में फॉरेंसिक टीम ने भी जांच शुरू कर दी है. विस्तार से जानिए पूरी बात.