सऊदी अरब मे फंसे युवक ने वीडियो बनाकर PM मोदी से लगाई गुहार, बोला- मैं यहां ऊंट चरा रहा हूं...वापस बुला लो

सऊदी अरब में फंसे प्रयागराज के युवक इंद्रजीत उर्फ अंकित भारती ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद की गुहार लगाई है. युवक का आरोप है कि कफील ने उसका वीजा रख लिया है और उसे रेगिस्तान में ऊंट चराने पर मजबूर किया जा रहा है.

ADVERTISEMENT

Prayagraj youth Saudi Arabia, PM Modi appeal, viral video Prayagraj man, Indian trapped Saudi, Riyadh camel herding
सऊदी अरब में फंसे युवक ने वीडियो बनाकर किया वायरल.
Google CTA

सऊदी अरब में फंसा युवक का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में वो कहता दिख रहा है कि वो वहां ऊंट चरा रहा है. उसने गुहार लगाई है कि उसे वापस बुला लिया जाए. युवक बता रहा है कि कफील ने उसका वीजा रख लिया है और उसको आने नहीं दे रहा. उससे कड़ी धूप में रेगिस्तान मे ऊंट चरवाया जा रहा है.