Vrindavan Death Case: प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी की मौत कैसे हुई? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुला मौत का राज, जानें क्या निकला?

Vrindavan Death Case: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई है. रिपोर्ट में मौत की वजह अत्यधिक रक्तस्राव बताई गई है. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की है और शुरुआती तौर पर आत्महत्या की आशंका जताई है, जबकि परिवार ने निष्पक्ष जांच की मांग की है.

ADVERTISEMENT

दीपक लोधी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आई सामने
दीपक लोधी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आई सामने
Google CTA

Vrindavan Deepak Lodhi Death Case: वृंदावन के प्रसिद्ध कथावाचक प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी शरण की पोस्टमार्टम रिपोट सामने आ गई है. इसमें उनकी मौत को लेकर चौंकाने वाली बात सामने आई है. रिपार्ट में मौत का कारण अत्यधिक ब्लीडिंग को बताया गया है. आपको बाद दें कि शुक्रवार सुबह करीब साढ़े दस बजे बाराह घाट मार्ग पर स्थित गुरु कृपा कुंज आश्रम की ऊपरी मंजिल से अचानक नीचे गिरने से दीपक की मौत हो गई थी. घटना की जानकारी सामने आते ही इलाके में खलबली मच गई.