वृंदावन: प्रेमानंद महाराज के शिष्य की संदिग्ध मौत, अब सामने आया CCTV वीडियो, आखिर क्या हुआ था उस समय?
Rasik Dulari Sharan death Case: वृंदावन के राधा केली कुंज आश्रम में संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य साधक रसिक दुलारी शरण की चौथी मंजिल से गिरकर संदिग्ध मौत हो गई. घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद मामला गहरा गया है. परिजनों ने आश्रम प्रबंधन पर मिलने न देने का गंभीर आरोप लगाया है, वहीं पुलिस जांच में जुटी है.
ADVERTISEMENT

प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत का सीसीटीवी फुटेज आया सामने
Premanand Maharaj disciple Rasik Dulari Sharan death: वृंदावन के प्रसिद्ध राधा केली कुंज आश्रम से जुड़े साधक रसिक दुलारी शरण (दीपक लोधी) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मचा हुआ है. बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह आश्रम की चौथी मंजिल से नीचे गिरने के बाद साधक की मौत हो गई थी. अब इस पूरी घटना से जुड़ा एक सीसीटीवी (CCTV) फुटेज सामने आया है, जिसने इस पूरे मामले को और उलझा दिया है. फुटेज में साधक चौथी मंजिल से नीचे गिरता हुआ नजर आ रहा है, लेकिन उसने खुद छलांग लगाई या उसे किसी ने धक्का दिया, फिलहाल ये स्पष्ट नहीं हो सका है.
