'ट्विशा मेरे पास इलाज के लिए आई थी…' जिस साइकेट्रिस्ट डॉक्टर के पास गईं थीं मृतका, देखें उन्होंने क्या-क्या बताया

Twisha Sharma Death case Update: ट्विशा शर्मा मौत मामले में नया मोड़ सामने आया है. भोपाल के मशहूर मनोचिकित्सक डॉ सत्यकांत त्रिवेदी ने पुष्टि की है कि ट्विशा उनके पास इलाज के लिए आई थीं. डॉक्टर ने प्राइवेसी का हवाला देकर बीमारी बताने से इनकार किया है, लेकिन पुलिस और कोर्ट को सहयोग देने की बात कही है.

ADVERTISEMENT

ट्विशा शर्मा मौत मामले में मनोचिकित्सक डॉ सत्यकांत त्रिवेदी आए सामने
ट्विशा शर्मा मौत मामले में मनोचिकित्सक डॉ सत्यकांत त्रिवेदी आए सामने
google news

Twisha Sharma doctor interview: नोएडा की रहने वाली ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. मामले में ट्विशा की सास गिरीबाला सिंह ने अपने बेल ऑर्डर में और मीडिया से बातचीत के दौरान बड़ा दावा किया था कि ट्विशा इलाज के लिए भोपाल के एक साइकेट्रिस्ट के पास गई थीं. इस दावे के बाद हमारे सहयोगी 'आज तक' ने उसी साइकेट्रिस्ट डॉ सत्यकांत त्रिवेदी से बातचीत की है. उन्होंने बताया है कि ट्विशा शर्मा उनके पास इलाज के लिए आई थीं. इसके साथ ही डॉ सत्यकांत ने इस हाई-प्रोफाइल केस में ट्विशा के इलाज से जुड़े कई अहम पहलुओं पर अपनी बात रखी है. हालांकि डॉक्टर ने केस से जुड़ी अन्य संवेदनशील जानकारियों पर पेशेवर मर्यादा बनाए रखी.