अंबेडकर नगर से चुनाव लड़ेंगी नेहा सिंह राठौर? राहुल गांधी के कार्यक्रम में इशारों इशारों क्या दिया संदेश
Rahul Gandhi Pune Chhatron Ki Goon Event: पुणे में राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में जब नेहा सिंह राठौर ने बेबाकी से यूपी में पुलिस कार्रवाई और ट्रोलिंग का मुद्दा उठाया, तो राहुल गांधी भी मुस्कुरा उठे. नेहा ने कहा- "मैं सुधरने वाली नहीं", राहुल बोले- "मैं भी नहीं". देखिए दोनों की यह वायरल बातचीत और पूरा लोकगीत!
ADVERTISEMENT

राहुल गांधी के मंच पर नेहा सिंह राठौर का बेबाक अंदाज
Neha Singh Rathore: महाराष्ट्र के पुणे में कांग्रेस के युवा संपर्क कार्यक्रम 'छात्रों की गूंज' के दौरान एक ऐसा संवाद देखने को मिला, जिसने देश के सियासी गलियारों में हलचल बढ़ा दी है. इस कार्यक्रम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ मंच पर भोजपुरी गायिका और सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों पर मुखर रहने वाली नेहा सिंह राठौर मौजूद थीं. दोनों के बीच हुई बेबाक बातचीत का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
