'हारने के लिए नहीं लड़ूंगा'... सलीम शेरवानी के इनकार के बाद राज्यसभा की तीसरी सीट पर फंसा अखिलेश यादव का पेंच

राज्यसभा चुनाव में सपा के पास 6 विधायकों की कमी के कारण सलीम शेरवानी ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है, जिसके बाद अखिलेश यादव तीसरे उम्मीदवार और क्रास वोटिंग की तलाश में जुट गए हैं.

ADVERTISEMENT

अखिलेश यादव
अखिलेश यादव
Google CTA

UP Election: उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं, लेकिन समाजवादी पार्टी (SP) के अध्यक्ष अखिलेश यादव के सामने तीसरी सीट को लेकर बड़ा राजनीतिक संकट खड़ा हो गया है. पार्टी के वरिष्ठ नेता और पांच बार के सांसद रहे सलीम शेरवानी ने सपा का तीसरा उम्मीदवार बनने से साफ मना कर दिया है.