कैश, रहस्यमयी बक्सा और क्यूआर कोड... पुलिस ने जिस अविनाश शुक्ला के ठिकाने पर मारा था छापा, वहां क्या क्या मिला?

Ram Mandir Chadhawa News: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच में बड़ा मोड़ आ गया है. मुख्य आरोपी अविनाश शुक्ला के ठिकाने पर छापेमारी के दौरान पुलिस को 5 लाख रुपये नकद, राम राज्य कोष नाम का रहस्यमयी बक्सा और कई अहम दस्तावेज मिले हैं. अब जांच एजेंसियां इस पूरे नेटवर्क की परतें खोलने में जुटी हैं.

ADVERTISEMENT

 अविनाश शुक्ला के ठिकाने पर मिला बक्सा
 अविनाश शुक्ला के ठिकाने पर मिला बक्सा
google news

Ram Mandir Chadhawa Controversy: अयोध्या में राम मंदिर के चढ़ावे और चंदे में चोरी करने के मामले की तफ्तीश लगातार तेज होती जा रही है. इस पूरे मामले में मुख्य आरोपी अविनाश शुक्ला को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है. अब पुलिस की जांच टीम आरोपी के उस ठिकाने पर पहुंची है, जहां वह अपने भाई अभिषेक के साथ पिछले कुछ समय से रह रहा था. इस छापेमारी के दौरान पुलिस के हाथ कुछ ऐसी चीजें लगी हैं, जिसने जांच की दिशा को एक नया मोड़ दे दिया है.