रामगोपाल यादव ने विंग कमांडर व्योमिका और एयर मार्शल भारती के खिलाफ की आपत्तिजनक टिप्पणी, वीडियो वायरल
Ramgopal Yadav Viral Video: सपा नेता रामगोपाल यादव ने एक कार्यक्रम में विंग कमांडर व्योमिक सिंह और एयर मार्शल अवधेश कुमार भारती को लेकर कुछ आपत्तिजनक जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया जिसके बाद उनका वीडियो वायरल हो गया.
ADVERTISEMENT

बयान देते हुए रामगोपाल यादव
Ramgopal Yadav Viral Video: उत्तर प्रदेश में राजनीति फिर एक बार अपने चरम पर है. लेकिन इसबार बात पक्ष विपक्ष की नहीं बल्कि एक ऐसे बयान के कारण हो रही है जिससे पूरे देश की भावना को आहत पहुंची है. सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश के बड़े नेता का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. इस वायरल वीडियो में सपा प्रमुख अखिलेश यादव के चाचा रामगोपाल यादव की एक बड़ी ही आपत्तिजनक टिप्पणी सामने आई है.