3 दिन पहली पत्नी के साथ, 3 दिन दूसरी के साथ और 7वें दिन... रामपुर में विवाद के बाद पंचायत ने बनाया पति के हफ्तेभर का शेड्यूल
Rampur News: उत्तर प्रदेश के रामपुर में दो पत्नियों के बीच विवाद पंचायत तक पहुंच गया. दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद पंचायत ने ऐसा फैसला सुनाया, जिसकी पूरे इलाके में चर्चा हो रही है. पति को दोनों पत्नियों के साथ रहने का अलग-अलग समय तय किया गया, साथ ही खर्च उठाने का भी आदेश दिया.
ADVERTISEMENT

रामपुर मेपंचायत का चौंकाने वाला फैसला! (सांकेतिक तस्वीर)
Rampur Panchayat Decision: उत्तर प्रदेश के रामपुर जिल से दो पत्नी वाले पति को लेकर पंचायत ने एक दिलचस्प फैसला सुनाया है. दरअसल, यहां एक शख्स की दो पत्नियां हैं. पहली पत्नी ने आरोप लगाया कि उसका पति दूसरी शादी करने के बाद उसे (पहली पत्नी) को नजरअंदाज करने लगा था और पूरी तरह दूसरी पत्नी के साथ रहने लगा. ऐसे में दोनों पत्नियों के बीच हुए इस विवाद को सुलझाने के लिए गांव में पंचायत बुलाई गई. पंचायत ने दोनों पक्षों की बातें सुनने के बाद एक ऐसा अनोखा फरमान सुनाया, जो अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है. क्या है पूरा मामला, पंचायत ने क्या फैसला सुनाया, चलिए विस्तार से जानते हैं इस खबर में...
