योगी आदित्यनाथ से नियुक्ति पत्र लेने क्यों नहीं पहुंचे रिंकू सिंह? सपा सांसद के मंगेतर ने दिया ये जवाब

Rinku Singh RSO appointment: भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के सीएम योगी से नियुक्ति पत्र लेने समारोह में न पहुंचने पर उठे सवालों के बीच अब खुद क्रिकेटर ने वजह साफ कर दी है. आईपीएल में केकआर के साथ व्यस्तता के कारण अनुपस्थित रहने की बात सामने आई है. जानिए क्या है रीजनल स्पोर्ट्स ऑफिसर (RSO) पद की जिम्मेदारी, कितनी मिलेगी सैलरी और क्यों इस मामले ने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है.

ADVERTISEMENT

Rinku Singh Yogi Adityanath News
Rinku Singh Yogi Adityanath News
google news

उत्तर प्रदेश के स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह को योगी सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए रीजनल स्पोर्ट्स ऑफिसर (RSO) नियुक्त किया है. लखनऊ में आयोजित एक भव्य समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र सौंपे, लेकिन इस खास मौके पर रिंकू सिंह की अनुपस्थिति ने सियासी और खेल गलियारों में चर्चाएं तेज कर दीं. अब रिंकू सिंह ने इस मामले में अपनी चुप्पी तोड़ी है और पूरी बात बताई है. विस्तार से जानिए मामले की पूरी कहानी.