कौन है धनराज नथवानी, जिन्हें रामगोपाल यादव के साथ अखिलेश ने बनाया राज्यसभा का उम्मीदवार
समाजवादी पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए प्रो. रामगोपाल यादव के साथ उद्योगपति धनराज परिमल नथवानी को अपना उम्मीदवार बनाकर सभी को चौंका दिया है. अखिलेश यादव की मौजूदगी में दोनों प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है.
ADVERTISEMENT

सपा से प्रो. रामगोपाल यादव और परिमल नथवानी नामांकन कर रहे हैं.
उत्तर प्रदेश की 10 सीटों पर होने जा रहे राज्यसभा चुनाव के बीच सूबे की राजनीति में एक नया और दिलचस्प मोड़ आ गया है. समाजवादी पार्टी (सपा) ने राज्यसभा उम्मीदवारों को लेकर सस्पेंस खत्म करते हुए दो नामों पर मुहर लगा दी है. पहले नाम के तौर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय महासचिव प्रो. राम गोपाल यादव का तय माना ही जा रहा था, लेकिन दूसरे नाम ने हर किसी को चौंका दिया है.
