वोटर आईडी बनवाना हुआ आसान: चुनाव आयोग ने फॉर्म 6 से हटाया अतिरिक्त घोषणा पत्र, युवाओं को मिलेगी बड़ी राहत
चुनाव आयोग ने गैर-SIR राज्यों में फॉर्म 6 से अतिरिक्त घोषणा पत्र हटाकर पुराना स्वरूप बहाल कर दिया है. इससे अब नए मतदाताओं और 18 साल के युवाओं को बिना किसी पुराने पारिवारिक चुनावी रिकॉर्ड के आसानी से वोटर कार्ड बनवाने की सुविधा मिलेगी.
ADVERTISEMENT

अगर आप नया वोटर कार्ड बनवाने जा रहे हैं या हाल ही में 18 साल के हुए हैं तो आपके लिए एक राहत भरी खबर है. भारत निर्वाचन आयोग ने नए मतदाताओं के रजिट्रेशन में आ रही एक बड़ी कागजी अड़चन को दूर कर दिया है. जिन राज्यों में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का काम पूरा हो चुका है, वहां अब फॉर्म 6 का पुराना और मूल स्वरूप बहाल कर दिया गया है. यानी अब नया नाम जुड़वाने के लिए आवेदकों को किसी भी तरह का अतिरिक्त घोषणा पत्र (Annexure-D) नहीं देना होगा.
