बॉयफ्रेंड के साथ भागी 4 बच्चों की मां...पति ने वीडियो में रोते-रोते सुनाई आपबीती और फिर उठाया खौफनाक कदम
उत्तर प्रदेश के शामली जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां पत्नी के भागने से परेशान सलमान ने अपने चार मासूम बच्चों के साथ यमुना नदी में छलांग लगाकर जान दे दी.
ADVERTISEMENT

Shamli news
उत्तर प्रदेश के शामली जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां कैराना के खैलकला मोहल्ले के रहने वाले सलमान ने अपने चार मासूम बच्चों के साथ यमुना नदी में कूदकर जान दे दी. बताया जा रहा है कि सलमान की पत्नी अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी. इसी वजह से वो परेशान था. नदी से कूदने से पहले मृतक ने एक वीडियो बनाकर अपनी बहन को भी भेजा था. इस वीडियो में उसने अपनी आपबीती सुनाई थी. ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. घटना के बाद अब पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है.
