लेबर पेन से जूझ रही थी शमा, डॉक्टर ने इलाज करने से किया मना, पति मोहम्मद नवाज ने बताई चौंकाने वाली वजह

जौनपुर के जिला महिला अस्पताल में भर्ती एक महिला ने ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर पर गंभीर आरोप लगाए हैं. महिला का कहना है कि डॉक्टर ने धर्म देखते हुए इलाज करने से इनकार कर दिया.

ADVERTISEMENT

Jaunpur News
Jaunpur News
Google CTA

उत्तर प्रदेश के जौनपुर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां जिला अस्पताल में भर्ती शमा परवीन ने डॉक्टर पर धर्म के आधार पर भेदभाव करने का आरोप लगाया है. शमा का कहना है कि अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने मुस्लिम होने के कारण उसका इलाज करने से मान कर दिया. अब इस सनसनीखेज आरोप का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो सामने आने के बाद से अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है और मामले की तत्काल जांच शुरू कर दी गई है.