शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को बड़ी राहत, अब आरोपों के चक्रव्यूह में फंसे शिकायतकर्ता आशुतोष महाराज; जानें क्या है पूरा विवाद?
इलाहाबाद हाई कोर्ट ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की गिरफ्तारी पर रोक लगाकर उन्हें बड़ी राहत दी है, जिससे उनके खिलाफ दर्ज पॉक्सो मामले में नया मोड़ आ गया है.
ADVERTISEMENT

आशुतोष महाराज
ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ यौन शोषण और पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत दर्ज मामले में नया मोड़ आ गया है. जहां एक ओर इलाहाबाद हाई कोर्ट ने शंकराचार्य की गिरफ्तारी पर अगले आदेश तक रोक लगाकर उन्हें बड़ी राहत दी है, वहीं दूसरी ओर उन पर आरोप लगाने वाले आशुतोष महाराज खुद विवादों के घेरे में आ गए हैं. इस पूरे मामले में अब साक्ष्यों की सत्यता और शिकायतकर्ता के इतिहास को लेकर सवाल उठने लगे हैं.