कौन हैं मुल्ला अफरोज, जिन पर लगा था NSA? अब सुप्रीम कोर्ट ने हिरासत रद्द कर UP सरकार पर लगाया 10 लाख जुर्माना
Mulla Afroz News: सुप्रीम कोर्ट ने संभल हिंसा मामले के आरोपी मुल्ला अफरोज की प्रिवेंटिव डिटेंशन और एनएसए को रद्द कर दिया है. शीर्ष अदालत ने उत्तर प्रदेश सरकार पर 10 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है. यह मामला शाही जामा मस्जिद सर्वे के दौरान भड़की हिंसा से जुड़ा हुआ है.
ADVERTISEMENT

मुल्ला अफरोज पर एनएसए हटाने का आदेश
Mulla Afroz News: उत्तर प्रदेश के संभल में हुई हिंसा के कथित मुख्य साजिशकर्ता मुल्ला अफरोज को सुप्रीम कोर्ट से बहुत बड़ी कानूनी राहत मिली है. शीर्ष अदालत ने मुल्ला अफरोज के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत जारी प्रिवेंटिव डिटेंशन के आदेश को पूरी तरह से रद्द कर दिया है. जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस शील नागू की पीठ ने राज्य सरकार की इस कार्रवाई को गैरकानूनी और शक्तियों का दुरुपयोग करार देते हुए उत्तर प्रदेश सरकार पर 10 लाख रुपये का भारी जुर्माना लगाया है.
