यौन उत्पीड़न केस में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को बड़ी राहत, इलाहाबाद हाईकोर्ट से मिली अग्रिम जमानत, गिरफ्तारी टली
यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोपों में घिरे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके शिष्य को बड़ी कानूनी राहत मिली है. इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दोनों की अग्रिम जमानत याचिका मंजूर कर दी है, जिससे उनकी गिरफ्तारी फिलहाल टल गई है.
ADVERTISEMENT

Swami Avimukteshwaranand Saraswati
Swami Avimukteshwaranand case: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यौन शोषण के आरोपों का सामना कर रहे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके शिष्य स्वामी मुकुंदानंद गिरी को बड़ी राहत दी है. कोर्ट ने दोनों की अग्रिम जमानत अर्जी को स्वीकार कर लिया है. आपको बता दें कि 27 फरवरी को इस मामले में बहस पूरी होने के बाद से अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रखा हुआ था.