स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने कैसे किया गिरफ्तार? अब सामने आई पूरी कहानी

Swatantra Bhardwaj Arrested: दिल्ली जंतर-मंतर पर 14 साल की लड़की के पिता से मारपीट करने और पॉडकास्ट में जुर्म कबूल कर 'जलवा' होने का दावा करने वाले स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने बुलंदशहर के धमेड़ा नारा गांव से हिरासत में ले लिया है. उस पर पॉक्सो और SC/ST एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया गया है.

ADVERTISEMENT

बुलंदशहर से पकड़ा गया स्वतंत्र भारद्वाज
बुलंदशहर से पकड़ा गया स्वतंत्र भारद्वाज
Google CTA

Swatantra Bhardwaj Delhi Police Action: दिल्ली के जंतर-मंतर पर 14 साल की नाबालिग बच्ची के पिता का सिर फोड़ने और फिर सोशल मीडिया पर एक पॉडकास्ट में खुलकर शेखी बघारने वाले आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है. आराेपी को दिल्ली पुलिस ने उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से हिरासत में लिया है. उसके साथ पवन नाम के एक अन्य युवक सहित कुल दो लोगों को पुलिस अपने साथ ले गई है.