'मेरा भाई सिर्फ ड्राइवर था…' राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस आरोपी टिन्नू यादव के भाई दिनेश ने किए कई चौंकाने वाले दावे

Ayodhya Tinnu Yadav News: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में गिरफ्तार टिन्नू यादव के भाई दिनेश यादव ने कई सनसनीखेज दावे किए हैं. उन्होंने अपने भाई को पूरी तरह निर्दोष बताते हुए आरोप लगाया कि बड़े लोगों को बचाने के लिए छोटे कर्मचारियों को निशाना बनाया जा रहा है.

ADVERTISEMENT

टिन्नू यादव की गिरफ्तारी के बाद भाई दिनेश का बड़ा दावा
टिन्नू यादव की गिरफ्तारी के बाद भाई दिनेश का बड़ा दावा
Google CTA

Ram Mandir Chadhawa Chori Case: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है तो खुलासे सामने आ रहे हैं. मामले में गिरफ्तार किए गए टिन्नू यादव के सगे भाई दिनेश यादव ने अब हमारे सहयोगी 'आज तक' से बात की है. इस दौरान दिनेश यादव ने कई सनसनीखेज दावे किए हैं. उन्होंने कहा है कि उनके भाई पूरी तरह से निर्दोष हैं. इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि इस मामले में बड़े लोगों को बचाने के लिए केवल छोटी मछलियों को निशाना बनाया जा रहा है. इस पूरी बातचीत में उन्होंने अपने भाई टिन्नू यादव पर लगे आरोपो पर क्या क्या कहा जानिए इस खबर में...