UP Election: क्या उत्तर प्रदेश में वक्त से पहले होंगे विधानसभा चुनाव? जानिए नवंबर-दिसंबर में वोटिंग की इनसाइड स्टोरी

उत्तर प्रदेश में फिजिकल जनगणना (Census) के चलते अगले साल फरवरी-मार्च में प्रशासनिक व्यस्तता रहेगी, जिसके कारण विधानसभा चुनावों को समय से पहले कराया जा सकता है.

ADVERTISEMENT

उत्तर प्रदेश चुनाव अपडेट
उत्तर प्रदेश चुनाव अपडेट
google news

उत्तर प्रदेश की सियासत में इन दिनों एक नई और बेहद चौंकाने वाली चर्चा ने जोर पकड़ लिया है. सियासी गलियारों और राजनीतिक दलों के बीच यह सुगबुगाहट तेज है कि क्या उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव अपने तय समय से पहले हो सकते हैं? जो चुनाव अमूमन अगले साल फरवरी-मार्च में होने चाहिए, उनके इसी साल के अंत यानी नवंबर या दिसंबर में कराए जाने की अटकलें लगाई जा रही हैं. इस चर्चा ने सूबे के तमाम राजनीतिक दलों और नेताओं के बीच खलबली मचा दी है.