UP: BJP का डैमेज कंट्रोल शुरू? योगी से मिलीं अदिति सिंह, संजय निषाद से मिले विनोद तावड़े

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले BJP नाराज नेताओं और सहयोगी दलों के साथ तालमेल सुधारने में जुटी है. CM योगी आदित्यनाथ ने अदिति सिंह से मुलाकात की. BJP प्रभारी विनोद तावड़े ने संजय निषाद से उनके गोरखपुर स्थित कार्यालय में मुलाकात की.

ADVERTISEMENT

up bjp
up bjp
Google CTA

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बीजेपी ने संगठन और सहयोगी दलों के बीच तालमेल मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है. पार्टी उन नेताओं और सहयोगियों से संपर्क बढ़ा रही है, जिनकी नाराजगी की चर्चा पिछले कुछ समय से होती रही है.