UP Board Results 2026: आज शाम 4 बजे आएगा यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, फटाफट ऐसे देखें अपनी मार्कशीट

UP Board Results 10th 12th Marksheet Online: लाखों छात्रों का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है, जब यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित करेगा. रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक की संभावना है. ऐसे में छात्रों के लिए जरूरी है कि वे सही तरीका और वैकल्पिक प्लेटफॉर्म जान लें, ताकि बिना परेशानी अपना स्कोरकार्ड तुरंत देख सकें.

ADVERTISEMENT

UP Board Result 2026
UP Board Result 2026
google news

UP Board 10th and 12th Result 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) यानी यूपी बोर्ड आज 10वीं और 12वीं क्लास के नतीजे जारी करने जा रहा है। इस संबंध में परिषद के सचिव भगवती सिंह ने बताया कि 23 अप्रैल यानी गुरुवार को शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए रिजल्ट घोषित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि रिजल्ट के जारी होते ही वेबसाइट पर इसक लिंक एक्टिव कर दी जाएगी. यहां से स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट आसानी से देख सकेंगे. ऐसे में इस खबर हम आपको बताते हैं कि आप कहां और कैसे फटाफट अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे और कैसे अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं.