UP Board Result 10th 12th 2026: यूपी बोर्ड के 10वीं-12वीं में लड़कियों ने मारी बाजी, यहां देखें टॉपर्स की पूरी लिस्ट
UP Board Top Toppers List 2026: यूपी बोर्ड ने रिजल्ट के साथ ही टॉप 10 होनहारों के नाम और नंबरों का भी ऐलान कर दिया है. प्रदेश की मेरिट लिस्ट में इस बार किन छात्रों ने बाजी मारी है और कितने नंबर पाकर वे टॉपर बने हैं, इसकी पूरी जानकारी यहां देखें.
ADVERTISEMENT

UP Board Result 2026
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 10वीं और 12वीं क्लास का रिजल्ट घोषित कर दिया है. इस बार हाईस्कूल में 90.42% और इंटरमीडिएट के 80.38% छात्र सफल हुए हैं. इस साल 10वीं और 12वीं बेटियों का दबदबा देखने को मिला है. आपको बता दें कि 18 फरवरी से 12 मार्च तक यूपी बोर्ड की परीक्षाएं आयोजित की गईं थीं. इसके बाद 18 मार्च से 4 अप्रैल के बीच 244 केंद्रों पर इनकी कॉपियों की चेकिंग का काम किया संपन्न गया था.