UP Board 12th Topper Marksheet: मैथ्स में 100, साइंस में भी कमाल…UP बोर्ड 12 वीं की टॉपर शिखा वर्मा की मार्कशीट में नंबर देख चौंक जाएंगे आप

UP Board Class 12th Topper Marksheet: यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 में इस बार भी बेटियों ने बाजी मारी है, लेकिन 12वीं की टॉपर शिखा वर्मा ने अपनी मार्कशीट से हर किसी को चौंका दिया है. उनके लगभग हर विषय में शानदार अंक हैं, खासकर गणित में परफेक्ट स्कोर ने उनकी मेहनत और प्रतिभा को सुर्खियों में ला दिया है.

ADVERTISEMENT

UP Board Class 12th Topper Marksheet
UP Board Class 12th Topper Marksheet
google news

UPMSP Result Class 12th Topper Marksheet: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजों के जारी कर दिए हैं. इस बार 10वीं में 90.42% और 12वीं में 80.38% छात्रों ने सफलता मिली है. दोनों ही क्लासों में बेटियों का दबदबा देखने को मिला है. इस बीच अब 12वीं की टॉपर शिखा वर्मा की मार्कशीट भी सामने आ गई है, जिस देखकर हर कोई हैरान है. इसमें उनके नंबर देखकर उनकी मेहनत नजर आ रही है. रिजल्ट आने के बाद अब शिखा के घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है. ऐसे में चलिए खबर में जानते हैं की उन्हें किस सब्जेक्ट में कितने नंबर मिले हैं.