बीजेपी की बड़ी तैयारी, 2027 से पहले बदलेगा उत्तरप्रदेश का पूरा समीकरण, नए चेहरों को मिल सकता है मौका

UP Elections 2027: यूपी में 2027 के चुनाव जीतने के लिए बीजेपी सरकार और संगठन में बड़े बदलाव करने जा रही है. दिल्ली में शीर्ष नेतृत्व के साथ मंथन के बाद योगी कैबिनेट के विस्तार की चर्चा तेज है. परफॉर्मेंस के आधार पर कुछ मंत्रियों की छुट्टी होगी और नए चेहरों के जरिए जातीय समीकरण साधे जाएंगे.

ADVERTISEMENT

UP Cabinet Expansion
UP Cabinet Expansion
google news

UP Cabinet Expansion List: उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है. 2027 के विधानसभा चुनावों में जीत की हैट्रिक लगाने के इरादे से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) अब सरकार और संगठन को पूरी तरह नया कलेवर देने जा रही है. गुरुवार को दिल्ली में यूपी बीजेपी अध्यक्ष पंकज चौधरी और संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह की केंद्रीय नेतृत्व के साथ हुई मैराथन बैठक के बाद इस बात की चर्चा है.