UP में सीएम योगी का बड़ा ऐलान, शिक्षामित्रों का बढ़ा मानदेय, महिलाओं को 10 लाख रुपए तक बिना ब्याज के मिलेगा लोन

यूपी में सीएम योगी आदित्यनाथ का बड़ा ऐलान, शिक्षामित्रों का मानदेय बढ़ाकर 18 हजार, अनुदेशकों को 17 हजार और 5 लाख तक कैशलेस इलाज की मिलेगी सुविधा.

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: इंडिया टुडे.
Google CTA

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी विधानसभा चुनाव से पहले ही बड़ा दांव खेला है. विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर बोलते हुए सीएम योगी ने कई बड़े ऐलान कर दिए. उन्होंने शिक्षामित्रों का मानदेय बढ़ाकर 18 हजार रुपए कर दिया है. अनुदेशक को 17 हजार देने का ऐलान किया है. वहीं शिक्षकों के लिए 5 लाख रुपए तक का कैशलेश इलाज करने की घोषणा की है.