UP Election 2027: सपा-कांग्रेस में सीट बांटने का नया फॉर्मूला तैयार, अखिलेश यादव ने बनाया 'जीत की गारंटी' वाला ये गुप्त प्लान
यूपी चुनाव 2027 के लिए सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे का फॉर्मूला तय हो गया है. टिकट केवल 'जीत की गारंटी' और जातीय समीकरण के आधार पर मिलेगा. भितरघात रोकने के लिए सपा चुनाव से पहले ही उम्मीदवार घोषित करेगी. अखिलेश यादव खुद 200 सीटों पर उम्मीदवारों की खुफिया जांच और फीडबैक ले रहे हैं.
ADVERTISEMENT

rahul gandhi akhilesh yadav
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर समाजवादी पार्टी ने अभी से अपनी कमर कस ली है. भारतीय जनता पार्टी को हराने के लिए सपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन का खाका तैयार हो चुका है. सूत्रों के मुताबिक, इस बार सीटों का बंटवारा किसी राजनीतिक दबाव में नहीं, बल्कि सिर्फ और सिर्फ 'जीत की गारंटी' के आधार पर होगा. सपा ने साफ कर दिया है कि गठबंधन में सिर्फ चुनाव लड़ने के लिए टिकट नहीं बांटा जाएगा बल्कि उम्मीदवार की जमीनी पकड़ देखी जाएगी.