UP Election Survey: चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में क्या है माहौल? वोट वाइब के ताजा सर्वे में सामने आई पूरी बात
UP Election Survey 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले वोट वाइब का ताजा सर्वे सामने आया है. सर्वे में योगी आदित्यनाथ 43.4% के साथ CM पद की पहली पसंद हैं, जबकि अखिलेश यादव को 35.5% लोगों का समर्थन मिला. वोट शेयर में BJP गठबंधन 41.8% और सपा गठबंधन 38.7% के साथ आमने-सामने है. जानिए जनता की राय और सर्वे के सभी आंकड़े.
ADVERTISEMENT

UP Election Survey 2027
साल 2027 में 7 राज्यों के चुनाव होने वाले है. इसी लिस्ट में उत्तर प्रदेश का भी नाम है. उत्तर प्रदेश में चुनावी तैयारियां जोर-शोर से चल रही है. राज्य की सत्ताधारी पार्टी भारतीय जनता पार्टी से लेकर विपक्षी दल समाजवादी पार्टी समेत तमाम दलों ने अपने स्तर-स्तर पर काम शुरू कर दिया है. चुनाव में एक ओर जहां भाजपा लगातार तीसरी बार सत्ता में आने का दावा कर रही है, तो वहीं अखिलेश यादव भी इस बार भाजपा को टक्कर देने के लिए मजबूत रणनीति बना रहे है. सियासी माहौल के बीच एक सवाल उठने लगा है कि आखिर इस बार सत्ता किसके पास जाएगी और सरकार किस पार्टी की बनेगी? इसी बीच वोट वाइब ने एक सर्वे किया है, जिसके नतीजे सामने आ गए है. आइए विस्तार से सर्वे में क्या-कुछ सामने आया है और आखिर क्या है जनता की राय.
